गेहूँ फसल से सम्बंधित प्रश्न उत्तर (wheat Crop Related Questions Answers)

 गेहूँ फसल से सम्बंधित प्रश्न उत्तर

 गेहूँ से संबंधित प्रश्न उत्तर कृषि विद्यार्थियों के लिए सभी परीक्षाओं में निश्चित सफलता प्राप्त करने के लिए लाया गया है ।
wheat Crop Related Questions Answers  विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रवेश परीक्षाओं, सिविल परीक्षाओं जे.आर.एफ , नेट, कृषि वैज्ञानिक भर्ती, कृषि अधिकारी बैंकिंग, माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित टी.जी.टी (कृषि) व पी.जी.टी (कृषि) परीक्षाओं, बी.टेक (कृषि) तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - UPCATET, BHU STA, TA हेतु उपयोगी है ।
Wheat Crop related Questions Answers 
Q1: गेहूं का वैज्ञानिक नाम क्या है ?
Ans : ट्रिटीकम एस्टीवम (Triticum aestivum) (Common bread wheat )


Q2 : गेहूं की फैमिली क्या है ?

Ans : ग्रेमिनी ( पोएसी )

Q3 : गेहूं में गुणसूत्र संख्या कितनी होती है ?

Ans : 2n=42

Q4 : गेहूं का उत्पत्ति स्थान क्या है ?

Ans : दक्षिण- पश्चिम एशिया (तुर्की)

Q5 : विश्व में गेहूं का खाद्यान्य उत्पादन में कौन सा स्थान है ?

Ans : प्रथम

Q6 : अनाजों का राजा किसे कहा जाता है ?

Ans : गेहूँ को क्योंकि विश्व में गेहूं का खाद्यान्य उत्पादन में प्रथम स्थान है।

Q7 : गेहूं के उत्पादन व क्षेत्र की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

Ans : द्वितीय

Q8 : भारत में खाद्यान्य उत्पादन में गेहूं का कौन सा स्थान है ?

Ans : गेहूँ का धान के बाद दूसरा स्थान है।

Q9 : भारत में क्षेत्रफल में गेहूं के अग्रणी राज्य कौन से हैं ?

Ans : उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश , पंजाब अग्रणी राज्य हैं।

Q10 : गेहूँ उत्पादन में अग्रणी राज्य कौन से हैं ?

Ans : उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब हरियाणा

Q11 : गेहूं की प्रति हैक्टेयर उत्पादकता में पहला स्थान किस राज्य का है ?

Ans : पंजाब का

Q12 : गेहूं के दाने या आटे में कौन-सा प्रोटीन पाया जाता है ?

Ans : ग्लूटीन नामक प्रोटीन

Q13 : गेहूं को चपाती बनाने के लिए आवश्यक है -

Ans : ग्लूटीन नामक प्रोटीन

Q14 : गेहूं में किस विटामिन की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है ?

Ans : गेहूं में नियासिन और थायमिन की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है

Q15 : गेहूं में किस प्रकार का पुष्पक्रम पाया जाता है ?

Ans : स्पाइक (ear/ spike/ head )

Q16 : गेहूं का बीज क्या कहलाता है ?

Ans : कैरियोप्सीस (caryopsis)

Q17 : गेहूं के बीजों का परीक्षण वजन (Test weight- 1000 seed ) कितना होता है ?

Ans : 40 ग्राम

Q18 : गेहूंसा या गेहूँ का मामा ( फ्लेरिस माइनर ) का परिक्षण वजन (Test weight) कितना होता है ?

Ans : 2 ग्राम

Q19 : गेहूं के प्रमुख उत्पादक देश कौन से हैं ?

Ans : चीन, भारत, रूसी संघ

Q20 : गेहूं के प्रमुख आयतित देश कौन से हैं ?

Ans : इंडोनेशिया, चीन, तुर्की


विश्व में गेहूं के प्रमुख आयातक देशों में मिस्र (सबसे बड़ा), इंडोनेशियाचीनतुर्की, और अल्जीरिया प्रमुख हैं।


Q21: गेहूं के प्रमुख निर्यातक देश कौन से हैं ?

Ans : रूसी संघ, ऑस्ट्रेलिया, USA


विश्व में गेहूं के प्रमुख निर्यातक देशों में रूस सबसे आगे है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), और यूक्रेन प्रमुख गेहूं निर्यातक देश हैं। 



Q22 : गेहूं में फेलेरिस माइनर ( गेहूँ का मामा ) नमक खरपतवार को नष्ट करने के लिए किस शाकनाशी का प्रयोग किया जाता है

Ans : आइसोप्रोटयूरॉन या सल्फोसल्फुरॉन का


जब गेहूं की फसल 30-35 दिन की हो जाए (यानी पहली सिंचाई के बाद), तब नीचे दिए गए किसी एक विकल्प को चुनें:

शाकनाशी का नाम

मात्रा (प्रति एकड़)

विशेषता

सल्फोसल्फ्यूरान (Sulfosulfuron 75% WG)

13.5 ग्राम

यह सबसे आम और प्रभावी है।

कलॉडिनोफॉप प्रोपार्गिल (Clodinafop Propargyl 15% WP)

160 ग्राम

केवल घास वर्गीय खरपतवारों के लिए।

पिनोक्साडेन (Pinoxaden 5.1% EC)

400 मिलीलीटर

यह नए जमाने की दवा है, जो मामा पर बहुत अच्छा काम करती है।

अटलांटिस (Mesosulfuron + Iodosulfuron)

160 ग्राम

यह मामा और चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार, दोनों को मारता है।


Q23 : गेहूं में सामान्यतः प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट वसा तथा खनिज कितनी मात्रा में पाए जाते हैं ?

Ans : 8-15% प्रोटीन, 65-70% कार्बोहाइड्रेट, 15% वसा, तथा 2.0% खनिज पाए जाते हैं ।

Q24 : गेहूं में कौन सी विटामिन पाई जाती है ?

Ans :vit. B 1 vit. B2 vit. B6 व vit. E वसा में घुलनशील इन विटामिनों का पिसाई के समय ह्रास हो जाता है ।

Q25 : गेहूं किस प्रकार का पौधा है ?

Ans : C3 plant

Q26 : गेहूं किस प्रकार का पौधा है ?

Ans : Long day plant ( दीर्घ प्रदिप्ती काल )

Q27 : गेहूं में किस प्रकार का परागण पाया जाता है ?

Ans : स्वपरागण ( self pollinated )

Q28 : गेहूं की खेती के लिए इष्टतम पीएच रेंज कितनी होनी चाहिए ?

Ans : 6-8 pH

Q29 : गेहूं किस प्रकार का पौधा है ?

Ans : hexaploid plant

Q30 : इमर गेहूं का वानस्पतिक नाम क्या है?

Ans : Triticum dicocum

Q31 : इमर गेहूं ( Triticum dicocum ) की गुणसूत्र संख्या कितनी होती है ?

Ans : 2n = 28

Q32 : इमर गेहूँ किस प्रकार का पौधा है ?

Ans : चतुर्थगुणित (Tetraploid )

Q33 : उपमा बनाने के लिए उपर्युक्त गेहूँ कौन सा है ?

Ans : इमर गेहूँ (Triticum dicocum) 2n = 28

Q34 : इमर गेहूँ (Triticum dicocum) कहां उगाया जाता है ?

Ans : महाराष्ट्र , कर्नाटक व तमिलनाडु में उगाया जाता है । भारत में इसकी खेती लगभग एक प्रतिशत क्षेत्र पर की जाती है ।

Q35 : मैक्रोनी (macaroni ) का वानस्पतिक नाम क्या है ?

Ans : Triticum durum या durum wheat

Q36 : मैक्रोनी (macaroni ) Triticum durum की गुणसूत्र संख्या कितनी होती है ?

Ans : 2n = 28 tetraploid है वैसे तो यह द्विगुणित diploid है ।

Q37 : किस गेहूँ को काठिया गेहूँ भी कहा जाता है ?

Ans : मैक्रोनी (macaroni ) Triticum durum को

Q38 : मैक्रोनी गेहूँ (macaroni wheat) की प्रजाति किस काम में आती है?

Ans : सुजी सेंवइया आदि बनाने के

Q39 : मैक्रोनी गेहूँ (macaroni wheat) या durum wheat का भारत में कितने % भाग पर खेती की जाती है ?

Ans : 12 % भाग क्षेत्र पर जो मुक्त राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र के कुछ भागों में इस प्रजाति की खेती की जाती है ।

Q40 : असिंचित परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त गेहूं की कौन सी प्रजाति है ?

Ans : मैक्रोनी गेहूँ (macaroni wheat) या durum wheat 2n= 28

Q41: सख्त गेहूं Hard wheat की उपमा किस गेहूं को दी गई है ?

Ans : मैक्रोनी गेहूँ (macaroni wheat) या durum wheat को

Q42 : ब्रेड व्हीट ( Bread wheat ) का वानस्पतिक नाम क्या है

Ans : Triticum valgare



सामान्य नाम

वानस्पतिक नाम (Botanical Name)

गुणसूत्र संख्या (2n)

मुख्य उपयोग

मैकरोनी गेहूं (Durum Wheat)

Triticum durum

28 (Tetraploid)

सूजी, पास्ता, नूडल्स और सेवइयां बनाने में।

एमर गेहूं (Emmer Wheat)

Triticum dicoccum

28 (Tetraploid)

मुख्य रूप से दक्षिण भारत (कर्नाटक, तमिलनाडु) में उपमा बनाने के लिए।

भारतीय बौना गेहूं (Indian Dwarf Wheat)

Triticum sphaerococcum

42 (Hexaploid)

इसकी खेती अब बहुत कम हो गई है।


कुछ रोचक तथ्य:

  • Triticum durum: यह भारत में दूसरा सबसे ज्यादा उगाया जाने वाला गेहूं है (लगभग 10-12% क्षेत्र में)। यह सूखा सहन करने में सक्षम है।
  • Triticum dicoccum: इसे 'जोड़ गेहूं' भी कहते हैं और यह काफी पौष्टिक माना जाता है।
  • मैक्सिकन बौना गेहूं: भारत में हरित क्रांति के दौरान नॉर्मन बोरलॉग द्वारा लाई गई प्रजातियां भी Triticum aestivum का ही हिस्सा थीं



Q43 : ब्रेड व्हीट ( Bread wheat ) की गुणसूत्र संख्या कितनी होती है ?

Ans : 2n=42

Q44 : ब्रेड व्हीट ( Bread wheat ) की कौन सी हैं ?

Ans : C-306, K-65



पारंपरिक और गुणवत्ता वाली किस्में (जैसे आपने बताया)

  • C-306: यह किस्म अपनी शानदार रोटी की गुणवत्ता के लिए "गोल्ड स्टैंडर्ड" मानी जाती है। यह बारानी (कम पानी वाले) क्षेत्रों के लिए बहुत अच्छी है।
  • K-65: यह भी पुराने समय की एक बहुत प्रसिद्ध किस्म है, जो अपनी लंबी बालियों और अच्छी रोटी के लिए जानी जाती है।


Q45 : मैक्सिकन बौना गेहूँ का वानस्पतिक नाम क्या है ?

Ans : Triticum aestivum

Q46 : मैक्सिकन बौना गेहूँ की गुणसूत्र संख्या कितनी होती है ?

Ans : 2n= 42 षट्गुणित गेहूँ ( Hexaploid )

Q47 : गेहूं की किस प्रजाति को कॉमन ब्रेड व्हीट (Common wheat ) के नाम से जाना जाता है ?

Ans : Triticum aestivum को यह मैक्सिकन बौना गेहूँ है यह विदेश से आयात्रित गेहूं की प्रजाति है ।

Q48 : Triticum aestivum की खेती भारत में कितने प्रतिशत क्षेत्र होती है ?

Ans : 87 % क्षेत्र पर

12 %  durum

1% ईमर

Q49 : भारतीय बौना गेहूं / club wheat का वानस्पतिक नाम क्या है ?

Ans : Triticum spharococcum इसकी खेती उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के सीमित क्षेत्र में की जाती है या प्रजाति कम उत्पादकता एवं रोली रोगों के प्रति संवेदनशील ज्यादा होने के कारण भारत में सीमित क्षेत्र में पाई जाती है ।

Q50 : भारतीय बौना गेहूं / club wheat की गुणसूत्र संख्या कितनी होती है ?

Ans : 2n = 28


वानस्पतिक नाम

उपयोग

ब्रेड व्हीट

Triticum aestivum

चपाती और ब्रेड

क्लब व्हीट

Triticum compactum

बिस्कुट, केक, पेस्ट्री

मैकरोनी व्हीट

Triticum durum

सूजी, पास्ता, नूडल्स

क्लब व्हीट की खेती

​भारत में इसकी खेती बहुत कम होती है। यह मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के उत्तर-पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रों में उगाया जाता है क्योंकि वहां की जलवायु इसके अनुकूल है।



Q51 : साउथ दक्षिण भारतीय व्यंजन (dish ) उपमा ( Uppumav ) गेहूं की किस प्रजाति से बनाया जाता है ?

Ans : Triticum dicoccum से इमर गेहूँ से

Q52 : सूजी किस गेहूं से बनाई जाती है ?

Ans : durum wheat ( Triticum durum ) से

Q53 : गेहूं की पहली बौनी जीन का नाम क्या था ?

Ans : Norin-10

Q54 : Norin-10 को किसके द्वारा विकसित किया गया ?


नोरिन-10 (Norin-10) अर्ध-बौने गेहूं की किस्म को 1935 में जापान के इवाते प्रान्त (Iwate Prefecture) के एक कृषि अनुसंधान केंद्र में जापानी वैज्ञानिक गोंजीरो इनाज़ुका (Gonjiro Inazuka) द्वारा विकसित किया गया था। यह उच्च उपज देने वाली और बौने जीन (Rht1, Rht2) वाली गेहूं की किस्म थी, जिसने बाद में हरित क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


विशेष रूप से:

Norin-10 को Gonjiro Inazuka (जापानी वैज्ञानिक) ने विकसित किया था।

बाद में इस किस्म को अमेरिका ले जाया गया, जहाँ Orville Vogel ने इसका उपयोग किया।

फिर डॉ. Norman E. Borlaug ने इसी Norin-10 के जीन का उपयोग करके उच्च उत्पादक किस्में (HYV wheat) विकसित कीं, जिससे हरित क्रांति (Green Revolution) संभव हुई।

नोरिन-10 के बौने जीन (Rht) का उपयोग करके ही बाद में नॉर्मन बोरलॉग ने मेक्सिको में उच्च उपज वाली गेहूं की किस्में विकसित की थीं।




 डॉ. नॉर्मन ई. बोरलॉग के द्वारा 1960 में

Q55 : गेहूं की प्रजातियां से Norin नामक बौनी जीन को किस देश में अलग किया गया था ?

Ans : जापान में

Q56 : Norin - 10 नामक छोटे प्रजाति को किसके द्वारा USA ले जाया गया ?

Ans : S.C. salamon के द्वारा 1948 में


मूल स्थान: नोरिन-10 का विकास सबसे पहले जापान में हुआ था।  वहां के कृषि वैज्ञानिकों ने पारंपरिक जापानी किस्मों का उपयोग करके इसे तैयार किया था। 

​अमेरिकी कनेक्शन: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, 1946 में अमेरिकी कृषि विज्ञानी डॉ. सेसिल सैल्मन (जो उस समय जनरल मैकआर्थर की टीम का हिस्सा थे) ने इसे जापान के मोरिओका स्टेशन पर देखा और इसके बीज अमेरिका भेज दिए।




Q57 : gains नामक बौने शीत गेहूँ को किसके द्वारा विकसित किया गया ?

Ans : Dr. O.A. vogel ने Norin genes का उपयोग करके



बिल्कुल, आपने सही उत्तर दिया है। 'Gains' (गेन्स) गेहूं की वह ऐतिहासिक किस्म थी जिसने अमेरिका और फिर पूरी दुनिया में खेती का तरीका बदल दिया।

​यहाँ इसका विस्तृत विवरण दिया गया है कि डॉ. ओ. ए. वोगेल (Dr. Orville Vogel) ने इसे कैसे विकसित किया:

​1. नोरिन जींस (Norin Genes) का उपयोग

​जापान से लाए गए Norin-10 गेहूं में दो विशेष 'बौने जीन' थे, जिन्हें Rht_1 और Rht_2 (Reduced Height) कहा जाता है। डॉ. वोगेल ने देखा कि पारंपरिक गेहूं के पौधे बहुत लंबे होते थे, जो भारी खाद या तेज हवा के कारण झुककर गिर जाते थे (जिसे 'Lodging' कहते हैं)।

​2. विकास की प्रक्रिया

​डॉ. वोगेल ने वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी में Norin-10 के इन जींस को स्थानीय अमेरिकी शीतकालीन गेहूं (Winter Wheat) की किस्मों के साथ क्रॉस-ब्रीडिंग (संकरण) कराया। कई वर्षों के शोध के बाद, 1961 में उन्होंने 'Gains' नामक किस्म जारी की।

​3. 'Gains' की प्रमुख सफलताएँ

​ऊंचाई में कमी: यह किस्म पारंपरिक गेहूं से काफी छोटी थी, जिससे पौधा मजबूत रहा।

​अत्यधिक उपज: 'Gains' पहली ऐसी किस्म थी जिसने प्रति एकड़ पैदावार के पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसने अमेरिका के प्रशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में गेहूं की खेती में क्रांति ला दी।

​खाद का बेहतर उपयोग: छोटा तना होने के कारण, पौधे ने अपनी सारी ऊर्जा लंबाई बढ़ाने के बजाय अनाज (Grain) बनाने में लगाई।

​डॉ. वोगेल और डॉ. बोरलॉग का संबंध

​यह समझना महत्वपूर्ण है कि डॉ. वोगेल ने ही वह 'बौना जर्मप्लाज्म' (Norin-10 आधारित) डॉ. नॉर्मन बोरलॉग को दिया था।

​डॉ. वोगेल ने इसका उपयोग शीतकालीन गेहूं (Winter Wheat) बनाने में किया।

​डॉ. बोरलॉग ने उसी तकनीक का उपयोग करके मैक्सिको में वसंतकालीन गेहूं (Spring Wheat) की किस्में (जैसे Sonora 64) विकसित कीं, जो बाद में भारत की हरित क्रांति का आधार बनीं।







Q58 : भारत में कब सर्वप्रथम बौनी किस्में सोनेरा - 64 , सोनेरा 63, लरमा रोजो का आयतित कर व्यावसायिक रूप से खेती की गई ?

Ans : 1963 में अमेरिका के रॉफेल्लर फाउंडेशन की सहायता से

Q59 : भारत में किसके द्वारा लरमा रोजो 64- A सोनरा - 63, सोनेरा-64 मायो - 64 एस-27 मगई गई थी ?

Ans : IARI द्वारा

Q60 : Lerma Rojo 64-A variety है-

Ans : Lerma Rojo 64-A Single gene dwarf variety है

Q61: Sonora-64 variety है-

Ans : Double gene dwarf variety

Q62 : गेहूँ की किस किस्म के कारण भारत में हरित क्रांति सभव हो पाई ?

Ans : सोनोरा-63, सोनोरा - 64, लरमा रोजो के कारण .

Q63 : गेहूँ का shelling % कितना होता है ?

Ans : 60%

Q64 : गेहूं का हार्वेस्ट इंडेक्स कितना होता है ?

Ans : 40-45% = ( Economic yield / Bollogical yield ) x 100

Q65 : "Nor" ( Rht ) dwarfing gene संबंधित है ?

Ans : गेहूँ से

Q66 : "Nor" ( Rht ) dwarfing gene कहाँ Isolate किया गया ?

Ans : जापान में गेहूँ में Rht क्या मतलब है Reduced height


Q68 : गेहूँ की एक जीन बौनी किस्म ( Single gene dwarf variety ) है -

Ans : सोनालिका (RR-21) ,लरमा रोजो ,सुजाता

Q69 : गेहूँ की दो जीन बौनी किस्म ( Double gene dwarf variety ) है-

Ans : प्रताप (HD-1981) HD-2329 कल्याण सोना सोनोरा - 64 छोटी लरमा जनक अर्जुन (HD- 2009) लोक-1

Q70 : गेहूँ की ट्रिपल जीन बौनी किस्म है-

Ans : UP-301 हीरा मोती लाल बादशाह

Q71 : डयूरम (काठिया) गेहूँ की किसमें है-

Ans : राज-911 जयराम मेघदूत गिरिजा - यह किम उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश कश्मीर पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र के लिए है । 

शैलजा गेहूँ- पवर्तीय क्षेत्रों के लिए अच्छी है ।

Q72 : मालविया किस्म है -

Ans : गेहूँ की

Q73 : गेहूँ की लोक-1 किस्म किस बुआई के लिए उपयुक्त है ?

Ans : पछेती बुआई के लिए

Q74 : गेहूं की कौन सी किस्म लवणीय क्षेत्रों व पछेती बुआई के लिए उपयुक्त है ?

Ans : राज- 3077

Q75 : गेहूं की कौन सी किस्म गिरने के प्रति प्रतिरोधी है ?

Ans : राज. 3765

Q76 : गेहूं की कौन सी किस्म गर्म जलवायु के लिए उपयुक्त है ?

Ans : राज. 4051

Q77 : गेहूं की कौन सी किस्म असिंचित बारानी खेती के लिए उपयुक्त है ?

Ans : D-134 व मुक्ता

Q78 : गेहूं की कौन सी किस्म सिंचित क्षेत्रों हेतु उपयुक्त व कर्नाल बंट रोधी है ?

Ans : PBW-502

Q79 : गेहूँ की कौन सी किस्म लवणीय भूमि व पछेती बुआई हेतु उपयुक्त है ?

Ans : K-65, जोब -666, दुर्गापुरा-65, सुजाता आदि है ।

Q80 : गेहूँ की कौन सी किस्म चपाती के लिए उपयुक्त है ?

Ans : WH-147

81: गेहूं के बीज के आदर्श अंकुरण ( Ideal germination ) के लिए इष्टतम तापमान ( optimum temperature ) सीमा कितनी होती है ?

Ans : 22 से 25 डिग्री सेल्सियस

Q82 : मेघाच्छादित मौसम, उच्च आर्द्रता और कम तापमान किस रोग के हमले के लिए अनुकूल होता है ?

Ans : Rust के हमले के लिए अनुकूल होता है।

Q83 : गेहूं के पौधे को पकने के समय लगभग कितने ⁰C इष्टतम औसत तापमान की आवश्यकता होती है।

Ans : लगभग 14-15⁰C इष्टतम औसत तापमान की आवश्यकता होती है ।

Q84 : भारत में गेहूँ मुख्य रूप से किस मौसम की फसल है।

Ans : रबी मौसम की

Q85 : गेहूँ किस जलवायु की फसल है ?

Ans : ठण्डी व नम शीतोष्णजलवायु की

Q86 : गेहूं की वानस्पतिक वृद्धि के लिए किस प्रकार की जलवायु की आवश्यकता होती है ?

Ans : गेहूं की वानस्पतिक वृद्धि के लिए ठंडी व नम जलवायु की

Q87 : गेहूँ की फसल के लिए इष्टतम तापमान उपयुक्त रहता है ?

Ans : 20-25⁰C

Q88 : गेहूं का दाने बनते समय किस प्रकार का मौसम उपयुक्त रहता है ?

Ans : गर्म व शुष्क मौसम उपयुक्त रहता है ।

Q89 : गेहूं की फसल के लिए कौन सी मृदा उपयुक्त होती है ?

Ans : दोमट मृदा सर्वोत्तम है।


इसे Loamy Soil कहते हैं।

👉 यह मिट्टी रेत (sand) + चिकनी मिट्टी (clay) + गाद (silt) का संतुलित मिश्रण होती है, इसलिए खेती के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

Q90 : गेहूं की सामान्य बुवाई के लिए कितने किलोग्राम बीज / हैक्टेयर की आवश्यकता होती है ?

Ans : 100 kg/ha अनुकूल परिस्थितियों में 100 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीज दर पर्याप्त है।

Q91 : असिंचित क्षेत्र या पछेती गेहूँ की बुवाई के लिए कितने किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है ?

Ans : 120-125 kg / ha

Q92 : गेहूं की डीलर से बुवाई के लिए कितने किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है ?

Ans : 25-30 kg / ha

Q93 : Zero tillage से गेहूँ की बुवाई के लिए कितने किलोग्राम बीज की आवश्कता होती है ?

Ans : 140/ kg / ha

Q94 : हाइब्रिड गेहूँ की बीज दर कितनी होती है ?

Ans : 67 kg / ha

Q95 : गेहूं के समान बुवाई के लिए पंक्ति से पंक्ति और पौधे से पौधे की दूरी कितनी रखते हैं ?

Ans : 22.5 cm x 5 cm

Q96 : जब गेहूं की बुवाई देर से की जाती है तब पंक्ति से पंक्ति की दूरी कितनी रखते हैं ?

Ans : 15-18 cm

Q97 : गेहूँ की बुवाई के समय गेहूं के बीज की गहराई कितनी रखते हैं ?

Ans : 5 cm

Q98 : बुवाई के लिए गेहूं के बीज का उपचार किस कवकनाशी से करते हैं ?

Ans : वीटावेक्स, थीरम , या Agrosan G. N.

Q99 : बुवाई के लिए गेहूं के बीज का उपचार किस कीटनाशक से करते हैं ?

Ans : क्लोरोपाइरीफॉस 450 मिली. / 100 किग्रा बीज

Q100 : गेहूं की बुवाई के लिए एजेटोबेक्टर का प्रयोग कितनी मात्रा में किया जाता है ?

Ans : तीन पैकेट प्रति हेक्टेयर की दर से

Q101: सामान्य और सिंचित क्षेत्र में गेहूं की बुवाई कब की जाती है ?

Ans : 10 से 25 नवंबर के मध्य बुवाई हेतु उपयुक्त समय है सभी जोन में प्रायद्वीपीय जोन को छोड़कर

Q102 : वर्षा आधारित ( Rainfed ) गेहूं आमतौर पर कब तक बोया जाता है ?

Ans : अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से लेकर नवंबर के आरंभ तक

Q103 : गेहूं की पछेती बुवाई कब की जाती है ?

Ans : 15 दिसंबर तक

Q104 : गेहूं के बीज की बुवाई कितने तरीके से की जाती है ?

Ans : चार तरीके से 



4 तरीकों से की जाती है:


छिटकवां विधि (Broadcasting) – बीज को खेत में हाथ से फैला दिया जाता है


कतार में बुवाई (Line sowing / Drill method) – सीड ड्रिल से लाइन में बुवाई


डिबलिंग विधि (Dibbling) – गड्ढे बनाकर बीज डालना


जीरो टिलेज विधि (Zero tillage) – बिना जुताई के मशीन से बुवाई




Dear Students हमें उम्मीद है कि आपको हमारी Post- गेहूँ फसल से सम्बंधित प्रश्न उत्तर (wheat Crop Related Questions Answers) पसंद आई होगी एवं आपके knowledge को improve करने में काफी मदद की होगी | अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, Twitter, Whatsapp and Google plus पर जरुर शेयर कीजिए| यदि आपका गेहूँ फसल से सम्बंधित प्रश्न उत्तर (wheat Crop Related Questions Answers) से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमसे Comments के जरिए पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद !






टिप्पणियाँ