Railway NTPC GK GS Practice Test-3
जय हिन्द दोस्तों हम आपके लिए Railway exam से संबंधित महत्वपूर्ण सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रैक्टिस टेस्ट लेकर आए हैं जो सभी Railway exams की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। Railway Exam gk gs practice Test - 3 परिक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है और जो आपकी तैयारी में लाभकारी सिद्ध होगा , तो चलिए शुरू करते हैं ।
Railway NTPC GK GS Practice Test-3
1. ब्रह्माण्ड का अध्ययन क्या कहलाता है?
(A) कॉस्मोलॉजी
(B) सिस्मोलॉजी
(C) बायरोलॉजी
(D) मायोलॉजी
उत्तर : A
ब्रह्माण्डविद्या या कॉस्मोलॉजी खगोल विज्ञान की एक शाखा है, जिसमें ब्रह्माण्ड से जुड़ी तमाम बातों का अध्ययन किया जाता है।
2. बिग-बैंग सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया ?
(A) जॉर्ज विल्सन
(B) जॉर्ज लैमैत्रे
(C) केप्लर
(D) कॉपरनिक्स
उत्तर : B
3. सबसे बड़ा तारामण्डल कौन है?
(A) हाइड्रा
(B) सुपरनोवा
(C) सेन्टॉरस
(D) हेलिना
उत्तर : A
हाइड्रा सबसे बड़ा तारामंडल है।
यह 1303 वर्ग डिग्री को मापता है और यह 100 डिग्री से अधिक लंबा भी है।
सेंटोरस सबसे प्रकाशमय तारामंडल है।
क्रक्स, जिसे दक्षिणी क्रॉस के रूप में भी जाना जाता है, सबसे छोटा तारामंडल है।
कैनिस मेजर तारामंडल में सबसे चमकीला तारा सिरिअस है।
4. किस ग्रह के पास कोई उपग्रह नहीं है?
(A) वृहस्पति
(B) बुध
(C) शुक्र
(D) B एवं C दोनों
उत्तर : D
बुध और शुक्र, हमारे सौरमंडल के एकमात्र ऐसे ग्रह हैं जिनके पास कोई प्राकृतिक उपग्रह नहीं है:
बुध और शुक्र, सूर्य से बहुत पास हैं और उनका द्रव्यमान भी कम है.
बुध, सौरमंडल में सूर्य के सबसे पास का ग्रह है और आठ ग्रहों में सबसे छोटा ग्रह भी है.
5. 'सी ऑफ ट्रॅक्विलिटी' कहाँ पर स्थित है?
(A) पृथ्वी
(B) चंद्रमा
(C) सूर्य
(D) मंगल
उत्तर : B
सी ऑफ़ ट्रांक्विलिटी' चंद्रमा के ट्रेंक्विलेटिस बेसिन में स्थित है. यह चांद पर एक कम ऊंचाई वाला मैदान है और यह बेसाल्ट से बना है. यहां पानी नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र धूल से भरा है.
नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन ने 20 जुलाई, 1969 को अपोलो 11 लूनर मॉड्यूल ईगल को मैरे ट्रैंक्विलिटैटिस में चंद्रमा पर उतारा था. इस तरह, ट्रैंक्विलिटी बेस का निर्माण हुआ. मारे ट्रैंक्विलिटैटिस के दक्षिण-पश्चिमी तट के पास ही चंद्रमा पर पहला मानव पदचिह्न छोड़ा गया था.
6. ब्रह्माण्ड में विस्फोटी तारा कहलाता है ?
(A) ध्रुव तारा
(B) पुच्छल तारा
(C) अधिनव तारा
(D) धूमकेतु
उत्तर : C
खगोलशास्त्र में महानोवा या अधिनवतारा (अंग्रेज़ी- supernova) किसी तारे के भयंकर विस्फोट को कहते हैं।
7. किनके बीच की औसत दूरी को 'खगोलीय एकक' कहा जाता है?
(A) पृथ्वी तथा सूर्य
(B) पृथ्वी तथा चंद्रमा
(C) बृहस्पति तथा सूर्य
(D) प्लूटो तथा सूर्य
उत्तर : A
पृथ्वी और सूर्य के बीच की औसत दूरी को खगोलीय इकाई (एयू) कहते हैं:
खगोलीय इकाई, लंबाई मापने की एक इकाई है.
यह पृथ्वी से सूर्य की औसत दूरी के बराबर होती है.
एक खगोलीय इकाई लगभग 149,597,870.7 किलोमीटर या 92,955,807.3 मील होती है.
खगोलीय इकाइयों का इस्तेमाल आम तौर पर हमारे सौर मंडल के अंदर की दूरियों को मापने के लिए किया जाता है.
8. प्रकाश वर्ष मात्रक है-
(A) दूरी का
(B) दाब का
(C) शक्ति का
(D) ऊर्जा का
उत्तर : A
9. सूर्य की ऊर्जा का मुख्य स्रोत है?
(A) नाभिकीय विखण्डन
(B) नाभिकीय संलयन
(C) प्रकाश का प्रकीर्णन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : B
सूर्य की ऊर्जा का मुख्य स्रोत नाभिकीय संलयन है:
सूर्य के अंदर मौजूद हाइड्रोजन परमाणु बहुत ज़्यादा तापमान और दबाव पर मिलकर हीलियम परमाणु बनाते हैं.
इस प्रक्रिया में कुछ पदार्थ खो जाता है और यह खोया हुआ पदार्थ अंतरिक्ष में विकिरित ऊर्जा के रूप में निकलता है.
इस प्रक्रिया में बहुत ज़्यादा मात्रा में ऊर्जा निकलती है.
इस प्रक्रिया को प्रोटॉन-प्रोटॉन संलयन भी कहते हैं.
हाइड्रोजन नाभिक मिलकर हीलियम नाभिक बनाने के लिए 26.7 MeV ऊर्जा छोड़ते हैं.
10. एक वर्ष में प्रकाश द्वारा तय की गई दूरी है?
(A) पारसेक
(B) नैनोमीटर
(C) प्रकाश वर्ष
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : C
11. गॉड पार्टिकल कहलाता है ?
(A) हिग्स बोसॉन
(B) नेबुला
(C) मेहसाना
(D) कर्णविका
उत्तर : A
गॉड पार्टिकल को हिन्दी में हिग्स बोसॉन कहा जाता है. यह एक मूलभूत कण है जो पदार्थों को द्रव्यमान देता है. गॉड पार्टिकल को यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि यह परमाणुओं के निर्माण और ब्रह्मांड को व्यवस्थित रखने में अहम भूमिका निभाता है.
ब्रह्मांड को बनाने वाले सबसे सूक्ष्म यानी छोटे कण यानी हिग्स बोसोन (Higs boson) की खोज करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता साइंटिस्ट पीटर हिग्स नहीं रहे. लेकिन हिग्स बोसोन जिंदा है. इसे गॉड पार्टिकल (God Particle) भी कहते हैं.10
12. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पहुँचता है-
(A) 8.10 मिनट में
(B) 8.4 मिनट में
(C) 8.2 मिनट में
(D) 8.1 मिनट में
उत्तर : C
सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पहुंचता है. सूर्य से पृथ्वी पर प्रकाश पहुंचने में औसतन 8 मिनट और 20 सेकंड का समय लगता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सूर्य से पृथ्वी की दूरी करीब 15 करोड़ किलोमीटर है और प्रकाश की रफ़्तार 3,00,000 किलोमीटर प्रति सेकंड होती है.
सूर्य के प्रकाश से जुड़ी कुछ और बातेंः
सूर्य के प्रकाश में फोटॉन की औसत तरंगदैर्घ्य 550 नैनोमीटर होती है.
सूर्य के प्रकाश में मौजूद पराबैंगनी विकिरण को ओजोन परत अवशोषित करती है.
जब हम सूर्य को देखते हैं, तो हम वास्तव में उस वक्त की तस्वीर देख रहे होते हैं जो करीब 8 मिनट पहले की होती है.
चंद्रमा से परावर्तित प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में सिर्फ़ एक सेकंड का समय लगता है.
13. गैनीमेड किसका उपग्रह है?
(A) शनि
(B) मंगल
(C) पृथ्वी
(D) बृहस्पति
उत्तर : D
गैनीमेड, बृहस्पति का उपग्रह है:
गैनीमेड, सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह है.
यह सौरमंडल में नौवीं सबसे बड़ी वस्तु है.
गैनीमेड का व्यास लगभग 5,270 किलोमीटर है.
यह पृथ्वी के चंद्रमा से दोगुने से भी ज़्यादा भारी है.
गैनीमेड को गैलीलियो गैलीली ने 7 जनवरी, 1610 को खोजा था.
14. एक पारसेक बराबर होता है?
(A) 2.26 प्रकाश वर्ष
(B) 3.26 प्रकाश वर्ष
(C) 4.26 प्रकाश वर्ष
(D) 6.26 प्रकाश वर्ष
उत्तर : B
पारसेक एक इकाई है जिसका उपयोग तारों और आकाशगंगाओं के बीच की दूरी का वर्णन करने के लिए किया जाता है। पारसेक की गणना आर्कसेकंड में लंबन को मापकर और गणितीय रूप से लंबन को पारसेक में परिवर्तित करके की जाती है। पारसेक एक आर्कसेकंड के लंबन के बराबर होता है। यह 3.26 प्रकाश वर्ष के बराबर भी है।
15. सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह कौन है?
(A) डिमोस
(B) सेरेस
(C) हाइड्रा
(D) सेन्टॉरस
उत्तर : B
सेरेस, सौरमंडल का सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह है:
सेरेस का व्यास लगभग 946 किलोमीटर है.
यह मंगल और बृहस्पति के बीच स्थित क्षुद्रग्रह बेल्ट में है.
सेरेस को पहली बार 1 जनवरी, 1801 को सिसिली के खगोलशास्त्री गुइसेपे पियाज़ी ने खोजा था.
16. टाइटन किस ग्रह का उपग्रह है?
(A) शनि
(B) वरुण
(C) अरुण
(D) बृहस्पति
उत्तर : A
टाइटन, शनि ग्रह का उपग्रह है:
टाइटन, शनि का सबसे बड़ा चंद्रमा है.
यह हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा चंद्रमा है.
टाइटन, बुध ग्रह से बड़ा है और प्लूटो से ज़्यादा भारी है.
टाइटन, ग्रीक पौराणिक कथाओं के टाइटन्स के नाम पर रखा गया है.
टाइटन, एक बर्फीला ग्रह है जिसकी सतह पूरी तरह से सुनहरे धुंधले वातावरण से ढकी हुई है.
टाइटन, एक सामान्य चंद्रमा से ज़्यादा एक ग्रह जैसा दिखता है.
टाइटन, सौरमंडल का एकमात्र चंद्रमा है जिसके पास एक बड़ा वायुमंडल है.
हमारे सौर मंडल के सैकड़ों ज्ञात चंद्रमाओं में से टाइटन एकमात्र ऐसा है जिसमें पर्याप्त वायुमंडल है।
17. सूर्य की सतह का तापमान कितना होता है?
(A) 5000°C
(B) 4000°C
(C) 6000°C
(D) 8000°C
उत्तर : C
5772 k
18. अपने अक्ष पर सबसे तेज गति से परिभ्रमण करने वाला ग्रह कौन है?
(A) शुक्र
(B) बुध
(C) पृथ्वी
(D) बृहस्पति
उत्तर : D
बृहस्पति ग्रह, हमारे सौरमंडल में अपनी धुरी पर सबसे तेज़ घूमने वाला ग्रह है. यह औसतन 10 घंटों से भी कम समय में एक चक्कर लगाता है. इसका मतलब है कि बृहस्पति के पास सौरमंडल के सभी ग्रहों में सबसे छोटे दिन हैं.
वहीं, बुध ग्रह, हमारे सौरमंडल का सबसे तेज़ गति से परिक्रमा करने वाला ग्रह है. यह सूर्य की परिक्रमा करने में केवल 88 दिन लेता है.
19. सबसे चमकीला ग्रह है-
(A) बृहस्पति
(B) मंगल
(C) शुक्र
(D) बुध
उत्तर : C
शुक्र, हमारे सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह है:
शुक्र ग्रह इतना चमकीला है क्योंकि इसके घने बादल, उस पर पड़ने वाली सूरज की रोशनी का करीब 70% हिस्सा वापस अंतरिक्ष में परावर्तित कर देते हैं.
शुक्र को 'भोर का तारा' और 'शाम का तारा' भी कहा जाता है.
शुक्र को पृथ्वी की बहन ग्रह भी कहा जाता है.
शुक्र ग्रह, सूर्य से दूरी के क्रम में दूसरा ग्रह है.
शुक्र ग्रह पर कार्बन डाइऑक्साइड का वायुमंडल होने की वजह से यहां का तापमान सबसे ज़्यादा होता है.
शुक्र ग्रह पर बादलों की कई मोटी परतें हैं. इन बादलों की वजह से, अंतरिक्ष से शुक्र की सतह का कोई हिस्सा दिखाई नहीं देता.
शुक्र ग्रह को बिना सहायता वाली आंखों से आसानी से देखा जा सकता है.
20. एक प्रकाश वर्ष बराबर होता है-
(A) 9.46×10¹⁵ मीटर
(B) 9.46×10¹⁰ किमी.
(C) 9.31×10⁸ मीटर
(D) 9.21×10⁶ मीटर
उत्तर : A
21. आकाश किसके कारण नीला दिखाई देता है?
(A) अपवर्तन
(B) परावर्तन
(C) प्रकीर्णन
(D) वर्ण विक्षेपण
उत्तर : C
नीला रंग अधिक प्रकीर्णित होता है और इसलिए आकाश नीला दिखाई देता है। नीले रंग के अधिक प्रकीर्णन का कारण यह है कि नीले प्रकाश की तरंग दैर्ध्य अन्य प्रकाश की तुलना में कम होती है। तो नीला प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल में हवा के छोटे अणुओं द्वारा सभी दिशाओं में प्रकीर्णित होता है। इसी कारण आकाश नीला दिखाई देता है।
22. क्षुद्रग्रह किन दो ग्रहों के बीच में स्थित होते हैं ?
(A) शुक्र एवं मंगल
(B) शनि एवं वरुण
(C) मंगल एवं बृहस्पति
(D) अरुण एवं वरुण
उत्तर : C
ज़्यादातर क्षुद्रग्रह, मंगल और बृहस्पति ग्रहों के बीच स्थित क्षुद्रग्रह बेल्ट में पाए जाते हैं:
23. ब्रह्माण्ड का मौलिक कण है-
(A) परमाणु
(B) अणु
(C) मोल
(D) हिग्स बोसान
उत्तर : D
भौतिकी में मूलकण (elementary particle) वे कण हैं, जिनकी कोई उपसंरचना ज्ञात नहीं है। यह किन कणों से मिलकर बना है, अज्ञात है। मूलकण ब्रह्माण्ड की आधारभूत संरचना है, समस्त ब्रह्माण्ड इन्ही मूलभूत कणों से मिलकर बना है। कण भौतिकी के मानक मॉडल (standard model) के अनुसार क्वार्क, लेप्टॉन और गेज बोसॉन मूलकण है।
24. चन्द्रमा किस ग्रह का एकमात्र उपग्रह है ?
(A) शुक्र
(B) पृथ्वी
(C) मंगल
(D) शनि
उत्तर : B
25. भोर या सांझ का तारा किस ग्रह को कहते हैं ?
(A) बृहस्पति
(B) शुक्र
(C) बुध
(D) शनि
उत्तर : B
26. भू-स्थिर उपग्रह को कितनी ऊँचाई पर स्थापित किया जाता है?
(A) 6000 किमी
(B) 26000 किमी
(C) 35000 किमी
(D) 36000 किमी
उत्तर : D
27. प्लूटो है-
(A) ग्रह
(B) उपग्रह
(C) बौना ग्रह
(D) तारा
उत्तर : C
28. पृथ्वी के सबसे निकट तारे के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है?
(A) 2.2 वर्ष
(B) 3.2 वर्ष
(C) 4.2 वर्ष
(D) 4.5 वर्ष
उत्तर : C
29. जीवाश्म ग्रह के नाम से किसे जाना जाता है?
(A) पृथ्वी
(B) मंगल
(C) शनि
(D) चन्द्रमा
उत्तर : D
चंद्रमा को 'जीवाश्म ग्रह' (fossil planet) भी कहा जाता है. इसका कारण है कि चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है. नतीजतन, वहाँ न हवा है, न पानी है और न ही मौसम. किसी भी मजबूत वातावरण की अनुपस्थिति के कारण चंद्रमा को "जीवाश्म ग्रह" माना जाता है*।
चंद्रमा को 'जीवाश्म ग्रह' (fossil planet) कहा जाता है. चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं होने के कारण, वहां न हवा है, न पानी है और न ही मौसम. मौसम में कोई बदलाव नहीं होने की वजह से,
30. सबसे कम समय में सूर्य की परिक्रमा करता है?
(A) पृथ्वी
(B) शुक्र
(C) मंगल
(D) बुध
उत्तर : D
बुध ग्रह, सूर्य की परिक्रमा करने में सबसे कम समय लेता है:
बुध ग्रह, सूर्य से सबसे नज़दीक है. इसकी औसत दूरी सूर्य से 5.79 x 10 7 किलोमीटर है.
बुध ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में 88 पृथ्वी दिन लगते हैं.
बुध ग्रह, हर 58.7 पृथ्वी दिनों में एक चक्कर लगाता है.
बुध ग्रह, सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह भी है.
31. सूर्य का दीप्तिमान सतह क्या कहलाता है ?
(A) वर्णमंडल
(B) प्रकाशमंडल
(C) स्थलमंडल
(D) कोरोना
उत्तर : B
32. पृथ्वी की बहन कहलाता है?
(A) मंगल
(B) अरुण
(C) शुक्र
(D) बुध
उत्तर : C
33. सूर्य से पृथ्वी की दूरी कितनी है?
(A) 149.6 मिलियन किमी
(B) 136.5 मिलियन किमी
(C) 148.6 मिलियन किमी
(D) 159.6 मिलियन किमी
उत्तर : A
34. सर्वाधिक उपग्रहों वाला ग्रह कौन है?
(A) शनि
(B) शुक्र
(C) मंगल
(D) बृहस्पति
उत्तर : A
खगोल विद ने सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति का चक्कर लगा रहे 12 नए उपग्रहों की खोज की है इस खोज के बाद से बृहस्पति के अब कुल 95 उपग्रह हो गए हैं फिर भी शनि 145 उपग्रह के साथ सबसे ज्यादा उपग्रह वाला ग्रह है।
ग्रह उपग्रहों की संख्या
शनि ग्रह 146 उपग्रह
बृहस्पति 95 उपग्रह
अरुण 27 उपग्रह
वरुण 14 उपग्रह
35. आकाशगंगा की आकृति कैसी है ?
(A) सर्पिलाकार
(B) आयताकार
(C) गोलाकार
(D) त्रिभुजाकार
उत्तर : A
36. सबसे गर्म ग्रह कौन है?
(A) बुध
(B) मंगल
(C) पृथ्वी
(D) शुक्र
उत्तर : D
37. ग्रहों के गति के नियम के प्रतिपादक कौन है?
(A) कॉपरनिकस
(B) आर्यभट्ट
(C) जोहनेस केप्लर
(D) गैलिलियो
उत्तर : C
38. हमारा सौरमंडल या सूर्य जिस आकाश गंगा में स्थित है उसे किस नाम से जाना जाता है?
(A) दुग्ध मेखला
(B) देवयानी
(C) कत्यानी
(D) सुपरनोवा
उत्तर : A
39. पृथ्वी के सबसे निकट स्थित ग्रह कौन है?
(A) बृहस्पति
(B) मंगल
(C) बुध
(D) शुक्र
उत्तर : D
40. चन्द्रमा का प्रकाश पृथ्वी पर पहुँचता है
(A) 1.2 सेकेण्ड में
(B) 1.3 सेकेण्ड में
(C) 2 सेकेण्ड में
(D) 8 सेकेण्ड में
उत्तर : B
41. तारामण्डलों की कुल संख्या कितनी है?
(A) 80
(B) 85
(C) 89
(D) 91
उत्तर : C
42. धूमकेतु कितने वर्षों के अंतराल पर दिखाई देता है?
(A) 70 वर्ष
(B) 76 वर्ष
(C) 80 वर्ष
(D) 86 वर्ष
उत्तर : B
43. सूर्य का मुख्य संघटक है
(A) हाइड्रोजन
(B) हीलियम
(C) A और B दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : C
सूर्य की सतह का निर्माण हाइड्रोजन, हिलियम, लोहा, निकेल, ऑक्सीजन, सिलिकन, सल्फर, मैग्निसियम, कार्बन, नियोन, कैल्सियम, क्रोमियम तत्वों से हुआ है। इनमें से हाइड्रोजन सूर्य के सतह की मात्रा का ७४ % तथा हिलियम २४ % है।
44. तारे का रंग किसका सूचक है ?
(A) ज्योति का
(B) द्रव्यमान का
(C) ताप का
(D) वेग का
उत्तर : C
45. पृथ्वी का सबसे निकटतम तारा कौन-सा है?
(A) प्रॉक्सिमा सेंचुरी
(B) मंगल
(C) शुक्र
(D) सूर्य
उत्तर : D
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें